सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Hindi Story सच्चा पाठक

सच्चा पाठक एक बार एक बहुत बड़े लेखक थे। उनकी लिखी रचनाएँ लोगों को बहुत पसंद आतीं। उनके हजारों प्रशंसक बन गए थे, जो उन्हें प्रतिदिन प्रशंसा भरे ढेरों खत लिखते। एक बार लेखक ने एक उपन्यास लिखा। हमेशा की तरह इस बार भी उनकी इस रचना को सभी लोगों ने बहुत पसंद किया और उन्हें शुभकामना भरे पत्र लिखे। पत्र पढ़ते समय एक पत्र पर उनकी निगाह अटक गई। उस पत्र में एक प्रशंसक ने उनके उपन्यास की आलोचना की थी, जिसमें उसने उस उपन्यास की कुछ कमियों की ओर लेखक का ध्यान आकर्षित किया था। इस पत्र को पढ़कर लेखक को बहुत क्रोध आया। उसने सोचा, बड़े-बड़े विद्वान तक तो मेरे इस उपन्यास की प्रशंसा कर रहे हैं, फिर भला यह कौन है जो इस तरह मेरे लेखन में कमियाँ निकाल रहा है? लेखक उसी क्षण अपने उस आलोचक बनाम प्रशंसक के लिए पत्र लिखने बैठ गए। उन्होंने इस पत्र में उस आलोचक के लिए बहुत गुस्से भरे शब्दों का प्रयोग करते हुए यहाँ तक लिख दिया कि तुम न तो एक अच्छे पाठक हो और न ही तुम्हें रचनाओं की समझ तक है। मैं एक उत्कृष्ट लेखक हूँ, सभी मेरी प्रशंसा करते हैं, यदि मेरे लेखन में कमी होती तो क्या वह अन्य रचनाकारों को नहीं दिखाई देती?

कहानी वही, सोच नई

अंगूर तो मीठे हैं आपने अपने बचपन में वह कहानी अवश्य सुनी होगी, जिसमें एक लोमड़ी भोजन की तलाश में भटक रही होती है, तभी उसे एक अंगूर की बेल दिखाई देती है। उस बेल में पके हुए अंगूर के गुच्छे लटक रहे होते हैं। देखकर लोमड़ी के मुँह में पानी आ जाता है। वह उन गुच्छों को पकड़ने के लिए बहुत उछलती है। मगर लाख कोशिशों के बाद भी एक भी गुच्छा उसके हाथ नहीं लगता, क्योंकि अंगूर के गुच्छे ऊपर की तरफ लटक रहे होते हैं। अतः वे लोमड़ी की पहुँच से दूर होते हैं।   बहुत प्रयत्न के बाद जब वह थक जाती है, तो अंत में अपनी झेंप मिटाते हुए कहती है, 'अंगूर तो खट्टे हैं'। और ऐसा कहकर वह मुँह बनाती हुई, निराश हो वहाँ से चली जाती है। अब आप एक अन्य कहानी सुनिए। उस कहानी में भी एक भूखी-प्यासी लोमड़ी अंगूर की बेल के पास पहुँचती है और बहुत प्रयास करने पर भी एक भी अंगूर उसके हाथ नहीं लगता। उसे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। तभी उसे अपनी परनानी की याद आती है और वह अपनी झेंप मिटाने के लिए परनानी की तरह ही कहती है कि 'अंगूर तो खट्टे हैं'।  मगर उसकी यह बात वहाँ से गुजर रही एक अन्य लोमड़ी सुन लेती है। वह उस लोमड़

Quote Deepawali

 

Quote Deepawali

 

Quote Deepawali

 

Quote Deepawali

 

Quote Deepawali