हिंदी भाषा से संबंधित रोचक तथ्य
1-हिंदी का टाइपराइटर बाज़ार में सन् 1930 में आया था।2-हिंदी में प्रकाशित पहली हिंदी पुस्तक है-लल्लू लाल द्वारा लिखित ‘प्रेम सागर’।
3-भारत में सबसे अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. यहां 10 या 15 भाषाएं नहीं बल्कि पूरी 461 भाषाएँ बोली जाती है, पर इनमें से 14 भाषाएँ विलुप्त हो गईं हैं।
4-देश में हर पाँच में से एक व्यक्ति इंटरनेट को हिन्दी में चलाना पसंद करता है।
5-अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिंदी की देवनागरी लिपि में उससे दोगुने 52 वर्ण हैं।
6-हिन्दी की पहली कविता प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।
7-आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि हिन्दी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना भी ग्रासिन द तासी, एक फ्रांसीसी लेखक ने की थी।
8-1977 में विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में संबोधित किया।
9-‘नमस्ते' शब्द हिन्दी भाषा में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला शब्द है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें