सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुजुर्गों का करें सम्मान (लघु नाटिका) Hindi Play on old home







 बुजुर्गों का करें सम्मान


“पत्थरों के शहर में कच्चे मकान कौन रखता है।


आजकल हवा के लिए रोशनदान कौन रखता है। 


हर चीज़ मुहैया है मेरे शहर में किस्तों पर, 

आजकल हसरतों पर लगाम कौन रखता है।


बहलाकर छोड़ आते हैं वृद्धाश्रम में मां-बाप को,


क्योंकि आजकल घर में पुराना सामान कौन रखता है?”


एक आश्रम का इंचार्ज आता है। साथ में बूढ़ी महिला है। 



वह कहता है-आइए माताजी आइए।




एक वृद्ध चश्मा लगा कर अखबार पढ़ रहा है। खड़े होते हुए-


अरे बहन जी नमस्ते। आइए आइए।




इंचार्ज (आगे बढ़ते हुए)- क्या जमाना आ गया है, एक माता चार बच्चों को पाल सकती है, पर चार बच्चे मिलकर एक माँ को नहीं पाल सकते। इसीलिए तो ये वृद्धाश्रम की चौखट पर खड़े हैं।




स्लोगन - 


ए जमाने यह कैसी तेरी रुसवाई है 


वृद्धाश्रम में फिर आज एक मां आई है 

क्या भूल गया तू वह तेरी परछाई है


क्या भूल गया तेरी यह जिंदगी उसने ही बनाई है 


जो ना भूला, तो फिर आज किसकी मां वृद्धाश्रम आई है?



कहकर चला जाता है। 




वृद्धा इधर-उधर देख रही है।




वृद्ध - बहन जी, इत्मीनान से बैठिए। अब तो इसे अपना ही घर समझिए।




वृद्धा (बिगड़ते हुए)- न, न, मेरा घर तो वह है, जिसे मैंने और मेरे पति ने खून पसीने की कमाई से स्वर्ग जैसा सुंदर बनाया है। जहां मेरे बहू-बेटे और पोता-पोती रहते हैं।




वृद्ध (हंसते हुए) - अरे, भूल जाइए, स्वर्ग से सुंदर घर को।




वृद्धा (बिगड़ते हुए) -अरे वाह! क्यों भूल जाऊं? भाई साहब, मैं यहां बसने नहीं आई हूं। मैं तो सिर्फ हफ्ते दस दिन के लिए ही रहने आई हूं। 




वृद्ध (हंसते हुए) - हूऊऊऊं। तो आप सिर्फ आठ-दस दिन के लिए यहां आई हैं। 




वृद्धा - आपको क्या झूठ लग रहा है। अरे, वो तो मेरे बहू-बेटे हफ्ते भर के लिए शिमला घूमने जा रहे हैं। वो मुझे इतना प्यार करते हैं कि उन्हें वहां भी मेरी ही चिंता सताती रहेगी कि मैंने खाना खाया या नहीं, मेरी तबियत ठीक है या नहीं। इसलिए मेरी देखभाल के लिए मुझे यहां छोड़ गए हैं। 




शिमला से आते ही मुझे वापस ले जाएंगे।




वृद्ध - अरे बहन जी, आप बुलावे में न रहिए। आप जितनी जल्दी इस जगह को अपना लेंगी, उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।




वृद्धा (गुस्से में) बकवास मत करो। मेरा बेटा मुझसे बहुत प्यार करता है। मैं तो सोच रही हूं कि मेरे बिना वह इतने दिन कैसे रहेगा। 




वृद्ध - अरे बहनजी, जो यहां आता है, वह इतनी आसानी से नहीं जाता। खैर, समझाना मेरा काम है……




वृद्धा - ठीक है ठीक है। यदि आप समझा चुके तो शांत रहिए। ज़रा मैं अपने बेटे को फोन करके उसके हाल-चाल तो ले लूं। 




वृद्ध - अरे बहनजी, नहीं उठाएगा फोन।




वृद्धा दो-तीन बार फोन मिलाती है। उदास होकर कुर्सी पर बैठते हुए बोलती है-




लगता है, कहीं व्यस्त होगा। आखिर उसकी जान को भी तो सौ काम हैं।




स्लोगन -


वृद्ध हैं अनुभव की खान, 


उनका करें सदैव सम्मान। 




वृद्धा फोन मिला रही है, पर कोई फोन उठा नहीं रहा है। दुखी दिखाई दे रही है।




वृद्ध चाय पीते हुए - अरे बहनजी, चाय पी लीजिए। ठंडी हो रही है। नहीं उठाएगा वो फोन। आपको आये हुए तीन महीने बीत चुके। मैंने तो पहले ही कहा था कि जो यहां आता है, वह इतनी आसानी से वापस नहीं जाता। 


अब तो आप यहां की आदत डाल ही लीजिए। 




वृद्धा चाय पीने बैठ जाती है।




स्लोगन -


जिन्होंने हमें सहारा दिया, 


बुढ़ापे में हम उन्हें सहारा दें।



बुजुर्ग होते घर की नींव,


इनका सम्मान करें हर जीव। 


यही है हमारी संस्कृति, 


न अपनाएं बुरी कृति।।



अरे भाई साहब, आपने आज सुबह से खाना नहीं खाया।


 मैं आपके लिए खाना लाती हूं। 


कुर्सी से उठने का उपक्रम करती है, तभी वृद्ध बोलता है।




वृद्ध - अरे बहनजी, रुकिए। आज 31 तारीख है और मैं 31 तारीख को खाना नहीं खाता हूं।




(वृद्धा वापस बैठते हुए, आश्चर्य से) ऐसा क्यों, भाईसाहब।




वृद्ध - अरे, छोड़ो भी, क्या करेंगी जानकर।




वृद्धा - अरे भाई साहब, बताइए भी। पहेलियां न बुझाइए।




वृद्ध - बहनजी, दरअसल बात ये है कि मेरे दो बेटे हैं। दोनों ने मुझे बांट लिया। 15 दिन एक लड़का भोजन खिलाता था, अगले पंद्रह दिन दूसरा बेटा। पर वो ये भूल गए कि कुछ महीने 31 दिन के भी होते हैं। 31 तारीख को मैं भूखा ही रहता। धीरे-धीरे 31 तारीख को खाना न खाने की मेरी आदत ही बन गई।




वृद्धा - ओह! क्या जमाना आ गया है।




वृद्ध - अरे छोड़ो मेरी बात, आज आप को एक खुशखबरी देनी है।  




वृद्धा - (खुश होते हुए) सचमुच। क्या आपका बेटा आपको लेने के लिए आ रहा है।




वृद्ध - अरे बहन जी, मजाक छोड़ो। आज एक स्कूल के कुछ बच्चे यहां आ रहे हैं, हमसे मिलने। (हंसते हुए) हमारे अनुभव जानने। 




वृद्धा -अरे वाह।




क्या जमाना आ गया है, अपने घर के बूढ़ों को तो वृद्धाश्रम पहुंचा दो और फिर अपने बच्चों को जीवन मूल्य सीखने के लिए वृद्धाश्रम भेजो। 




वृद्धा - छोड़िए भी भाईसाहब, मैं तो सोच रही हूं कि उन बच्चों से मिलकर कितना मज़ा आएगा।




वृद्ध - (खुश होते हुए) हाँ, यह तो सच है। वृद्धाश्रम में सभी को इस दिन का ही इंतजार 


रहता है।




वृद्ध - लगता है बच्चे आ गए। मैं देखकर आता हूं।




(कहकर स्टेज से बाहर चला जाता है।)




बच्चा-इन बुजुर्गों की बातें सुनकर तो दिल भर आया। पता नहीं, कैसे बच्चे होते हैं जो अपने माता-पिता को घर से बाहर निकाल देते हैं।




अब तो चलने का समय हो गया। चलता हूं। 




(एक ओर देखकर) अरे! वहां भी एक दादी जी बैठी हैं। चलो, उनसे भी मिल आता हूं।




(वृद्ध महिला चश्मा लगाए अखबार पढ़ रही है)




(बच्चा उसके पैर छूते हुए) प्रणाम दादी जी।




वृद्धा - खुश रहो बेटा। (कहकर जैसे ही सामने से अखबार हटाती है, वैसे ही वह बच्चा भी सिर ऊंचा करता है)




बच्चा- (चौंकते हुए) अरे! दादीजी, आप, यहां।




दादी (आश्चर्य से) अरे! बेटा रोहन तुम। 




बच्चा - दादीजी, आप यहां वृद्धाश्रम में। मम्मी-डैडी ने तो बताया था कि आप तीर्थयात्रा पर गई हैं।




वृद्धा - अब तो यही मेरा घर है, यही मेरा पालना और यही मेरा तीर्थ।




बच्चा - दादी, अब मैं आपको लिए बिना उस घर में वापस नहीं जाऊँगा।




(दोनों गले लगकर रोने लगते हैं। रोते-रोते वहीं नीचे बैठ जाते हैं।)




स्लोगन - बुजुर्गों का जीवन भी उतना ही

 महत्वपूर्ण है जितना हमारा और आपका अतः सब की भावनाओं का सम्मान करें।।



संदेश - बुजुर्गों का सम्मान कीजिए और उनका ख्याल रखिए। क्योंकि एक दिन आप भी बूढ़े होंगे, तब आप को भी किसी न किसी के सहारे की जरूरत होगी।।


बुजुर्गों की सेवा का फल इसी जन्म में मिल जाता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

HINDI ARTICLE PAR UPDESH KUSHAL BAHUTERE

‘‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’’ ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’-इस पंक्ति का प्रयोग गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपने कालजयी ग्रंथ ‘रामचरित मानस’ में उस समय किया है, जब मेघनाद वध के समय रावण उसे नीति के उपदेश दे रहा था। रावण ने सीता का हरण करके स्वयं नीति विरुद्ध कार्य किया था, भला ऐसे में उसके मुख से निकले नीति वचन कितने प्रभावी हो सकते थे, यह विचारणीय है।  इस पंक्ति का अर्थ है कि हमें अपने आस-पास ऐसे बहुत-से लोग मिल जाते हैं जो दूसरों को उपदेश देने में कुशल होते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि लोग दूसरों को तो बड़ी आसानी से उपदेश दे डालते हैं, पर उन बातों पर स्वयं अमल नहीं करते, क्योंकि-‘‘कथनी मीठी खांड सी, करनी विष की लोय।’’ हम भी ऐसे लोगों में से एक हो सकते हैं, या तो हम उपदेश देने वालों की श्रेणी में हो सकते हैं या उपदेश सुनने वालों की। अतः लगभग दोनों ही स्थितियों से हम अनभिज्ञ नहीं हैं। हमें सच्चाई पता है कि हमारे उपदेशों का दूसरों पर और किसी दूसरे के उपदेश का हम पर कितना प्रभाव पड़ता है। सच ही कहा गया है,  ‘‘हम उपदेश सुनते हैं मन भर, देते हैं टन भर, ग्रहण करते हैं कण भर।’’ फिर क्य...

हिंदी हास्य कविता स्वर्ग में मोबाइल कनैक्शन

स्वर्ग में मोबाइल कनैक्शन स्वर्ग में से स्वर्गवासी झाँक रहे धरती पर इंद्र से ये बोले कुछ और हमें चाहिए। देव आप कुछ भी तो लाने देते नहीं यहाँ,  कैसे भोगें सारे सुख आप ही बताइए। इंद्र बोले कैसी बातें करते हैं आप लोग, स्वर्ग जैसा सुख भला और कहाँ पाइए।  बोले स्वर्गवासी एक चीज़ है, जो यहाँ नहीं, बिना उसके मेनका और रंभा न जँचाइए। इंद्र बोले, कौन-सी है चीज़ ऐसी भला वहाँ, जिसके बिना स्वर्ग में भी खुश नहीं तुम यहाँ? अभी मँगवाता हूँ मैं बिना किए देर-दार, मेरे स्वर्ग की भी शोभा उससे बढ़ाइए। बोले स्वर्गवासी, वो है मोबाइल कनैक्शन, यदि लग जाए तो फिर दूर होगी टेंशन। जुड़ जाएँगे सब से तार, बेतार के होगी बात, एस0 एम0 एस0 के ज़रिए अपने पैसे भी बचाइए। यह सुन इंद्र बोले, दूतों से ये अपने, धरती पे जाके जल्दी कनैक्शन ले आइए। दूत बोले, किसका लाएँ, ये सोच के हम घबराएँ, कंपनियों की बाढ़ है, टेंशन ही पाइए। स्वर्गवासी बोले भई जाओ तो तुम धरती पर, जाके कोई अच्छा-सा कनैक्शन ले आइए। बी0एस0एन0एल0 का लाओ चाहें आइडिया कनैक्शन जिओ का है मुफ़्त अभी वही ले आइए।...

Article निंदक नियरे राखिए

निंदक नियरे राखिए यह पंक्ति संत कवि कबीरदास जी के एक प्रसिद्ध दोहे की है। पूरा दोहा इस प्रकार है- ‘‘निंदक नियरे राखिए, आँगन कुटी छवाय। बिनु पाणि साबण बिना, निरमल करै सुभाय।।’’ अर्थ-कबीर दास जी कहते हैं कि हमें हमारी निंदा करने वाले व्यक्ति से बैर नहीं पालना चाहिए, बल्कि उसे अपनी कुटिया में, अपने घर के आँगन में अर्थात् अपने समीप रखना चाहिए। निंदक व्यक्ति के कारण बिना पानी और बिना साबुन के हमारा स्वभाव निर्मल बन जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि कबीर ने ऐसी बात क्यों कह दी? भला जो व्यक्ति हमारी बुराई कर रहा हो, उससे हमारा सुधार कैसे हो सकता है? तो मैं आपको बता दूँ कि कबीर दास जी महान समाज-सुधारक थे। उनकी हर एक साखी उनके अनुभव का आईना है। उनकी हर एक बात में गूढ़ अर्थ निहित है। कबीर दास जी ने एकदम सही कहा है कि निंदक व्यक्ति बिना किसी खर्च के हमारा स्वभाव अच्छा बना देता है। सोचिए, हमें अपने तन की स्वच्छता के लिए साबुन एवं पानी आदि की आवश्यकता पड़ती है, जबकि मन को स्वच्छ करना इतना कठिन होता है, फिर भी उसे हम बिना किसी खर्च के अत्यंत सरलता से स्वच्छ कर सकते हैं। बस, इसके लिए हमें निं...